Charchit Chehra: 6 साल पहले शुरू हुई स्मृति-पलाश के लव स्टोरी पर क्या लग गया है फुलस्टॉप?

Charchit Chehra: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी पर अचानक लगे ब्रेक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. 6 साल पुरानी लव स्टोरी के बाद शादी टलने की कई वजहें सामने आ रही है जिसमें की पलाश का एक लड़की के साथ वायरल चैट तो कहीं दोनों के कमाई के बीच डिफरेंस की बात सामने आ रही है. चर्चित चेहरा के इस खास एपिसोड में जानिए पूरी बात.

ADVERTISEMENT

Smriti Mandhana Palash Mucchal wedding controversy
स्मृति-पलाश के शादी टलने की पीछे की नई वजह आई सामने
google news

वो भी अपने न हुए और दिल भी गया हाथों से...कुछ ऐसा ही हुआ है महिला क्रिकेटर टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ भी. पहले दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी की तारीख भी तय हुई. शादी की तैयारी धूमधाम से चल रही थी, हल्दी, मेहंदी, संगीत पर खूब धूमा मचा लेकिन सात जन्मों के बंधन में बंधने से पहले ही ब्रेक लग गया. पहले स्मृति के पापा को माइनर हार्ट अटैक आना, अचानक से पलाश की तबीयत खराब होना और फिर स्मृति के सोशल मीडिया से शादी से जुड़ें तमाम फोटो-वीडियो अचानक गायब हो जाने के बाद चर्चाएं तेज हो गई.