Charchit Chehra: स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी टलने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने उठाया बड़ा कदम, खूब हो रही चर्चा!
Charchit Chehra: स्मृति मंधाना और पलाश मु्च्छल की शादी टलने के बाद मामले में एक नया ट्विस्ट सामने आया है. पलाश और स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम पर इविल आई की इमोजी लगाकर एक नई चर्चा को हवा दे दी है. वहीं स्मृति की दोस्त जेमिमा रोड्रिग्स ने एक बड़ा बड़ा फैसला लेकर अपनी दोस्ती की मिसाल पेश की. चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

पलाश और स्मृति मामले में जेमिमा की एंट्री
Charchit Chehra: कहते हैं दोस्ती इम्तिहान लेती है और इसी दोस्ती पर महिला क्रिकेट खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स खरी उतरी हैं. जेमिमा ने स्मृति से दोस्ती निभाने के लिए करोड़ों रुपए के ऑफर पर ठोकर मार दी और अपने उस करियर को साइडलाइन कर दिया जिसे चमकाने के लिए सालों से मेहनत कर रही हैं. दरअसल 23 नवंबर को स्मृति और पलाश की शादी पर अचानक ब्रेक लग गया, जिसके बाद स्मृति लगातार चर्चा में बनी हुई है. अब इन सबके बाद जेमिमा ने एक ऐसा पोस्ट कर दिया, जो लिखा उसे लेकर कई मायने मतलब निकाले जा रहे हैं और लोग भी तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. लेकिन अब लगता है कि दोनों की शादी रूकने के बाद सब कुछ ठीक हो रहा है, क्योंकि पलाश और स्मृति के बाद जेमिमा भी शायद यही इशारा करती नजर आ रही हैं.