सोनम कपूर ने खरीदा भगोड़े नीरव मोदी का रिदम हाउस, इस आलीशान प्रॉपर्टी की कीमत होश उड़ा देगी
Sonam Kapoor Big Deal: सोनम कपूर ने मुंबई का फेमस रिदम हाउस खरीद लिया है, इसके लिए उन्होंने अरबों रुपये का भुगतान किया है. यह प्रॉपर्टी भगोड़े नीरव मोदी की है और 2018 से ही बंद पड़ी है.
ADVERTISEMENT

सोनम कपूर और उनके पति ने मुंबई में एक बड़ी महंगी प्रॉपर्टी खरीदी है.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
सोनम कपूर ने मुंबई में बेहद मंहगी प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसकी कीमत चौंकाने वाली है
इस प्रॉपर्टी का नाम है रिदम हाउस, जिसका संचालन पहले नीरव मोदी करते थे
रिदम हाउस 3,600 वर्ग फुट में फैला है और यह एक समय पर मशहूर म्यूजिक स्टोर था
Sonam Kapoor Big Deal: सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ मिलकर मुंबई में एक बेहद महंगी और ऐतिहासिक प्रॉपर्टी खरीदी है, जो चर्चा का विषय बन गई है. इस कपल ने मुंबई के काला घोड़ा इलाके में स्थित फेमस "रिदम हाउस" को अपने नाम किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी की कीमत 478.4 मिलियन रुपये है, जो भारतीय रुपये में लगभग 4,018 करोड़ रुपये होती है. रिदम हाउस कभी नीरव मोदी के स्वामित्व में था, जो इसे 2017 में करमली परिवार से खरीदा था.