क्या सोनम वांगचुक फिर देंगे CJP के आंदोलन का साथ? कैमरे पर बताई पूरी बात
Sonam Wangchuk on CJP Protest: सोनम वांगचुक ने 2 अक्टूबर को CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित आंदोलन को समर्थन देने की बात कही है. CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की जवाबदेही और इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर से मुंबई से आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है. जानिए सोनम वांगचुक ने CJP के 2 अक्टूबर के आंदोलन को लेकर कैमरे पर क्या कहा और क्या वह खुद इसमें शामिल होंगे.
ADVERTISEMENT

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने 2 अक्टूबर को देशभर में नए आंदोलन का ऐलान किया, जिसकी शुरुआत इस बार मुंबई से होनी जा रही है. CJP यह आंदोलन मुख्य चुनाव आयुक्त(CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कर रही है. इसी बीच पर्यावरणविद् और कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने हाल ही में दिल्ली आकर लद्दाख के हालात को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने बताया कि लद्दाख से जो संदेश वे देश तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें मीडिया में ब्लैकआउट किया जा रहा है. 24 सितंबर को शहीद दिवस के मौके पर संस्थाओं और माइक होने के बावजूद खबरें नहीं दिखाई गईं, जिसके चलते उन्हें खुद दिल्ली आना पड़ा ताकि देश को लद्दाख के जमीनी हालात से अवगत कराया जा सके. साथ ही उन्होंने 2 अक्टूबर को होने वाले आंदोलन और समर्थन पर भी बातें कही है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.
