धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आया सोनम वांगचुक का रिएक्शन, बोले -'यह सिर्फ शुरुआत है, असली सुधार अभी बाकी है
Sonam Wangchuk News: अस्पताल से छुट्टी मिलते ही सोनम वांगचुक सबसे पहले राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को केवल शुरुआत बताते हुए कहा कि असली बदलाव तब होगा, जब परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शी और स्थायी सुधार जमीन पर दिखाई देंगे.
ADVERTISEMENT

सोनम वांगचुक ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
Sonam Wangchuk News: नीट पेपर लीक मुद्दे पर लगातार 26 दिनों तक अनशन करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वे सीधे दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को नमन किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे लंबे आंदोलन के समापन के बाद सबसे पहले बापू के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करना चाहते थे. इस दौरान सोनम वांगचुक ने कहा कि गांधी जी का दिखाया शांति और अहिंसा का रास्ता आज भी उतना ही प्रासंगिक और असरदार है, जितना सौ साल पहले हुआ करता था.
