Gen Z को "गटर जेनरेशन" वाले बयान पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कंगना रनौत को दे दी नसीहत !

कंगना रनौत के 'गटर जेनरेशन' वाले विवादित बयान पर सोनू सूद ने जताया ऐतराज. बोले- सोच-समझकर बोलें, जनता ही भगवान है. जानें सोशल मीडिया, राजनीति पर सोनू सूद का पूरा बयान. इधर मामले में कंगना रनौत की सफाई भी आ गई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
MP कंगना रनौत के बयान पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद क्या बोले?
Google CTA

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं (Gen Z) को गटर जेनरेशन कहने पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की तीखी प्रतिक्रिया आई है. सोनू सूद ने कंगना के बयान को 'शर्मनाक' करार देते हुए उन्हें सोच-समझकर बोलने की नसीहत दी है. इसके साथ ही सोनू सूद ने युवाओं के मुद्दों, सोशल मीडिया के इस्तेमाल, राजनीति में एंट्री और अपनी आगामी फिल्म 'नंदी' को लेकर भी बेबाक राय रखी. इधर मामले को तूल पकड़ता देख कंगना रनौत ने सफाई दी है और मीडिया पर जमकर भड़की हैं.