सपा सांसद प्रिया सरोज क्रिकेटर रिंकू सिंह से करने जा रहीं शादी ? अभी सगाई हुई या रोका, जानें
अब सवाल ये है कि प्रिया और रिंकू एक दूसरे से मिल चुके हैं? क्या वे एक दूसरे को जानते हैं? बात सगाई तक कैसे पहुंची? इन सवालों के जवाब में प्रिया सिंह के पिता तूफानी सरोज ने कहा कि वे एक दूसरे को कैसे जानते हैं ये पता नहीं है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: प्रिया सरोज और रिंकू सिंह के इंस्टा से.
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के मछलीशहर से लोक सभा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह के बीच सगाई की खबरें से सोशल मीडिया भर गया है. कोई कह रहा है सगाई हुई तो कोई कह रहा है रोका हुआ है. सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर लोग इंगेजमेंट की बधाई तक देने लगे हैं. इसी बीच प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने सगाई की खबरों का खंडन किया है. तूफानी सरोज का कहना है कि अभी सिर्फ रिंकू सिंह के परिजनों से मुलाकात भर हुई है.