नया पंजाब की ओर कदम! ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ बना बदलाव का सबसे बड़ा अभियान

गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब में चल रहे ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान की सराहना करते हुए नशा तस्करों के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई को निर्णायक बताया. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हजारों तस्करों की गिरफ्तारी, ड्रग्स की बड़ी बरामदगी और गैंगस्टर नेटवर्क पर कार्रवाई को नए पंजाब की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

पंजाब की धरती, जिसे कभी नशे की महामारी ने जकड़ लिया था, आज उसी धरती पर निर्णायक जवाब लिखा जा रहा है. 1 मार्च 2025 से शुरू हुआ युद्ध नशे विरुद्ध अभियान अब सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाब की अस्मिता की लड़ाई बन चुका है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की स्पष्ट चेतावनी थी कि नशा बेचने वालों के लिए इस प्रदेश में कोई जगह नहीं बचेगी और एक साल के भीतर हालात ने साबित कर दिया कि यह सिर्फ बयान नहीं, इरादा था.