काव्या मारन की टीम में पाकिस्तानी स्पिनर की एंट्री पर बवाल, अबरार अहमद ने भारत के लिए दिए थे ऐसे-ऐसे बयान!
Abrar Ahmed controversy: इंग्लैंड की लीग The Hundred के ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को 1.90 लाख पाउंड में खरीदा. इसके बाद उनके पुराने भारत विरोधी पोस्ट वायरल हो गए. सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. फ्रेंचाइजी और काव्या मारन को भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.
ADVERTISEMENT

Abrar Ahmed controversy: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' (The Hundred) के ऑक्शन के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच नाराजगी का माहौल है. सन ग्रुप की टीम 'सनराइजर्स लीड्स' ने पाकिस्तानी लेग स्पिनर अबरार अहमद को भारी-भरकम राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर टीम की ओनर काव्या मारन और फ्रेंचाइजी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है.