सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 20-25 जुलाई के प्रदर्शनों से जुड़ी सभी FIR रद्द, इधर CJP ने 5 सितंबर को होने वाले मार्च पर भी लिया अहम फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने 20-25 जुलाई के प्रदर्शनों से दर्ज सभी FIR रद्द कर दी हैं. पढ़ें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद CJP प्रवक्ता सौरव दास और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बयानों पर पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

फाइल फोटो: इंडिया टुडे.
CJP Protest Fir news: देशभर में 20 से 25 जुलाई के बीच हुए विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 142 (Article 142) के तहत अपनी विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर (FIR) को निरस्त कर दिया है. इसके साथ ही, शीर्ष अदालत ने पांच राज्यों द्वारा एफआईआर रद्द करने के लिए दायर की गई याचिकाओं को भी स्वीकार कर लिया है.
