सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून की कुछ धाराओं पर लगाई रोक, 5 साल इस्लाम के पालन वाली शर्त भी खारिज

Supreme Court on Waqf Act: सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कानून के उस प्रावधान पर रोक लगा दी है, जिसमें वक्फ बोर्ड का सदस्य बनने के लिए कम से कम 5 साल तक इस्लाम का पालन करना जरूरी बताया गया था.

ADVERTISEMENT

Supreme Court
Supreme Court
Google CTA

Supreme Court on Waqf Act: सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कानून के कुछ प्रावधानों पर रोक लगा दी है. अदालत ने फिलहाल उस प्रावधान पर रोक लगाई है, जिसमें वक्फ बोर्ड का सदस्य बनने के लिए कम से कम 5 साल तक इस्लाम का पालन करने की शर्त रखी गई थी. कोर्ट का कहना है कि जब तक इस संबंध में उचित नियम नहीं बन जाते तब तक ये य प्रावधान लागू नहीं होगा.