अब वापस नहीं आऊंगा दोस्त... सूरत में मजदूरों के पलायन का रुला देने वाला वीडियो वायरल, जानें क्यों छोड़ रहे हैं शहर

Surat LPG Crisis: सूरत में एलपीजी संकट के चलते टेक्सटाइल इंडस्ट्री ठप होने से लाखों मजदूर पलायन कर रहे हैं, जिससे उधना रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ और पुलिस लाठीचार्ज जैसी स्थितियां पैदा हो गई हैं. सरकार ने गैस की कमी से इनकार किया है, लेकिन उद्योगों में उत्पादन गिरने से मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है.

ADVERTISEMENT

सूरत
सूरत
google news

Surat LPG Crisis Updates: "भाई बड़ी परेशानी है, अब वापस नहीं आऊंगा दोस्त... बता देना सबको." ये शब्द उस मजदूर के हैं जो अपनी आंखों में आंसू लिए गुजरात के सूरत से अपने घर की ओर लौट रहा है. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में उपजे एलपीजी (LPG) संकट का असर अब भारत के औद्योगिक शहरों में साफ दिखने लगा है. सूरत, जो कभी लाखों मजदूरों को रोजगार देता था, आज वहां से पलायन की ऐसी तस्वीरें आ रही हैं जो दिल दहला देने वाली हैं.