'जैसा देश, वैसा वेश...'रक्षाबंधन और संस्कृति को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राहुल गांधी को दी सलाह, जानिए पूरी कहानी

Swami Avimukteshwaranand: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रक्षाबंधन, भारतीय संस्कृति और वेशभूषा को लेकर राहुल गांधी को सलाह दी है. उन्होंने 'जैसा देश, वैसा वेश' का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय त्योहारों और परंपराओं के अनुरूप पहनावे को समझना जरूरी है. साथ ही शंकराचार्य ने ओवैसी के RSS और मनुस्मृति से जुड़े बयानों, संविधान और धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर भी अपनी राय रखी.

ADVERTISEMENT

Swami Avimukteshwaranand on Rahul Gandhi
Swami Avimukteshwaranand on Rahul Gandhi
Google CTA

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयानों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने वेशभूषा, भारतीय परंपरा, संविधान और मनुस्मृति के मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि भारत में राजनीति करने के लिए नेताओं को यहां की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक बारीकियों को गहराई से समझना होगा. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.