भारत-पाक युद्ध की भविष्यवाणी हुई सच? अब योगेश्वरानंद ने 30 मई के लिए कही ये बड़ी बात!

Swami Yogeshwaranand Giri prediction: पहलगाम हमले के बाद वायरल हुआ स्वामी योगेश्वरानंद गिरि का वीडियो, जिसमें उन्होंने भारत-पाक युद्ध की भविष्यवाणी की है. दावा- 30 मई 2025 के बाद भारत बदलेगा और 'स्वर्णिम काल' में प्रवेश करेगा.

ADVERTISEMENT

तस्वीर: स्वामी योगेश्वरानंद गिरि (स्क्रीनग्रैब)
तस्वीर: स्वामी योगेश्वरानंद गिरि (स्क्रीनग्रैब)
Google CTA

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद स्वामी योगेश्वरानंद गिरि का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को लेकर उन्होंने भविष्यवाणी की थी. वीडियो में स्वामी योगेश्वरानंद गिरि कह रहे है कि पिछले 1,000 साल देश के लिए कठिन रहे हैं. लेकिन हिंदुस्तान का भविष्य 30 मई 2025 के बाद बदल जाएगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत अब अपने ‘स्वर्णिम काल’ में प्रवेश के लिए तैयार है. यह इंटरव्यू उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया को दिया था.