स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा: क्या हैं लक्षण, इलाज और बचाव के तरीके? एक्सपर्ट डॉक्टर से जानिए

Swine Flu H1N1: देश के कई राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है. एक्सपर्ट डॉक्टर रवि गोडसे के मुताबिक, स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन बच्चों, बुजुर्गों, डायबिटीज, अस्थमा, COPD, कैंसर और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. जानिए स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षण, ओसेल्टामिविर से इलाज, वैक्सीन, जांच और संक्रमण से बचाव के आसान तरीके.

ADVERTISEMENT

Swine Flu Symptoms
Swine Flu Symptoms
Google CTA

देश के कई राज्यों में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों से स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं. मामलों के बढ़ने से आम लोगों के मन में डर और भ्रम का माहौल है कि इससे कैसे बचा जाए और इसका सही इलाज क्या है. इसी बीच डॉक्टर रवि गोडसे ने बताया है कि, "स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह कोई नया पेंडमिक (महामारी) रूप नहीं ले रहा है और इसका म्यूटेशन भी नहीं हुआ है. इसके इलाज के लिए कारगर दवाएं और वैक्सीन पहले से उपलब्ध हैं." आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.