ईरान-इजरायल तानव के बीच तालिबान ने पाकिस्तान पर की एयर स्ट्राइक, नूर खान एयरबेस को बनाया निशाना
Pakistan Army Bases Target by Taliban: डूरंड लाइन पर जारी तनाव अब युद्ध में बदल चुका है. अफगान तालिबान ने पाकिस्तान के महत्वपूर्ण नूर खान एयरबेस समेत कई सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक का दावा किया है. तालिबान के अनुसार यह कार्रवाई काबुल और बगराम पर हुए पाकिस्तानी हमलों के जवाब में की गई है.
ADVERTISEMENT

Pakistan Army Bases Target by Taliban
Pakistan Noor Khan Airbase Taliban Air Strike: ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ चल रहे सैन्य टकराव के बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बॉर्डर से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां कई दिनों से जारी तनातनी अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. ताजा घटनाक्रम में अफगान तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने सनसनीखेज दावा किया है कि उनकी वायुसेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर कई सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है. तालिबान का कहना है कि यह जवाबी कार्रवाई है क्योंकि पाकिस्तान ने पहले अफगानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करते हुए हमला किया था. इस खबर ने पूरे दक्षिण एशिया में खलबली मचा दी है क्योंकि दोनों देशों के बीच अब मिसाइलें और लड़ाकू विमान आमने सामने हैं.