Tamil Nadu Exit Poll: विजय थलापति की पार्टी TVK ने उड़ाए सबके होश, एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में DMK की सत्ता से विदाई!
Tamil Nadu Exit Poll: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल ने राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया है. एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक अभिनेता विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) अपने पहले ही चुनाव में बहुमत के करीब या उससे आगे पहुंचती दिख रही है, जबकि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की DMK सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है.
ADVERTISEMENT

Tamil Nadu Exit Poll 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणाम 4 मई को आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले आए एग्जिट पोल के आंकड़ों ने राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है. सबसे ज्यादा चौंकाने वाला आंकड़ा Axis My India के एग्जिट पोल से सामने आया है, जिसमें तमिल सुपरस्टार विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम(TVK) अपने पहले ही चुनाव में जादुई आंकड़ा छूती हुई नजर आ रही है. अगर ये आंकड़े नतीजों में तब्दील होते हैं, तो यह भारतीय राजनीति के इतिहास में किसी नई पार्टी के लिए सबसे बड़ा चमत्कार साबित होगा.