तमिलनाडु सरकार का बड़ा यू-टर्न! कॉकरोच जनता पार्टी के दबाव के बाद विजय सरकार ने वापस लिया आदेश, जानिए पूरी कहानी
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु सरकार को CJP और वामपंथी दलों के विरोध के बाद बड़ा यू-टर्न लेना पड़ा. कॉलेज छात्रों को राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल होने से रोकने वाला 14 अगस्त का आदेश 19 अगस्त को वापस ले लिया गया. जानिए क्या था विवादित आदेश, CJP ने सरकार पर क्या सवाल उठाए और आखिर क्यों विजय सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा.
ADVERTISEMENT

Tamil Nadu Government U Turn
तमिलनाडु की राजनीतिक सरगर्मियों के बीच विजय सरकार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और वामपंथी दलों के भारी विरोध के कारण अपना एक बड़ा आदेश वापस लेना पड़ा है. सरकार के कॉलेजियस एजुकेशन डायरेक्टरेट (DCE) ने पहले एक निर्देश जारी किया था, जिसमें छात्रों और युवाओं को सीजेपी और वामपंथी पार्टियों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने से रोकने के आदेश दिए गए थे. हालांकि, सीजेपी के कड़े रुख और तीव्र विरोध के बाद प्रशासन ने इस फैसले पर पूरी तरह से यू-टर्न ले लिया है.
