लेस्बियन पार्टनर के साथ ऐसा प्रेम, महिला ने 5 महीने के बेटे को रास्ते से हटाया, कॉल रिकॉर्ड ने खोला राज
तमिलनाडु के केलमंगलम में एक मां ने अपने ही 5 महीने के बेटे की हत्या कर दी क्योंकि उसे डर था कि बच्चा उसके प्रेम संबंध में रुकावट बन रहा है. पुलिस ने महिला और उसकी प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

तमिलनाडु के केलमंगलम इलाके से एक मां ने अपने ही 5 महीने के बेटे की हत्या कर दी. वजह ऐसी थी कि सुनकर कोई भी सन्न रह जाए. महिला को डर था कि उसका बच्चा उसके प्रेम संबंध में रुकावट बन रहा है.