तमिलनाडु के विरुधुनगर में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से13 लोगों की दर्दनाक मौत, कई अभी भी मलबे में दबे
विरुधुनगर के कट्टनारपट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं. मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मंत्रियों को मौके पर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए भेजा है.
ADVERTISEMENT

धमाका इतना भीषण था कि आसपास की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं. (Photo: Screengrab)
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहां की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है. कट्टनारपट्टी इलाके में स्थित इस यूनिट में हुए धमाके के बाद अफरा-तफरी का आलम है. शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक 13 लोगों के शव मलबे से निकाले जा चुके हैं, और आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कई लोग वहां दबे हो सकते हैं.