'तहलका' के फाउंडर तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल, बाम्बे हाईकोर्ट ने सरेंडर करने के लिए 2 हफ्ते का दिया समय
तहलका के फाउंडर Tarun Tejpal को 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोषी ठहराते हुए 10 साल की कठोर सजा सुनाई है. जानिए पूरा फैसला और मामले की टाइमलाइन.
ADVERTISEMENT

तरुण तेजपाल (फाइल फोटो, इंडिया टुडे)
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
कोर्ट के सजा सुनाते ही तेजपाल बोले- मैं 62 साल का हूं...नरमी बरतें.
कोर्ट ने गोवा ट्रायल कोर्ट के 2021 के फैसले को पलट दिया.
'तहलका' के फाउंडर तरुण तेजपाल को साल 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में बाम्बे हाईकोर्ट ने दोषी ठहराते हुए 10 साल की कठोर सजा सुनाई है. कोर्ट ने उन्हें 2 हफ्ते में सरेंडर करने को कहा है. कोर्ट ने गोवा ट्रायल कोर्ट के 2021 के उस फैसले को पलट दिया जिसमें उन्हें बरी कर दिया गया था. ध्यान देने वाली बात है कि मापुसा के सेशन कोर्ट ने साल 2021 में तरुण तेजपाल को सभी आरोपों से बरी कर दिया था. इस फैसले को गोवा सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ में चुनौती दी थी.
