नासिक TCS धर्मांतरण विवाद: HR निदा खान के WhatsApp चैट से खुलेंगे बड़े राज, ऐसे होता था कर्मचारियों का ब्रेनवॉश
TCS Nashik case: नासिक के TCS कैंपस में कथित धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. HR निदा खान और 6 टीम लीडर्स पर कर्मचारियों का ब्रेनवॉश करने, यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप है. पुलिस को विदेशी फंडिंग और मलेशियाई कनेक्शन का शक है. मामले में अब तक 9 FIR दर्ज हो चुकी हैं.
ADVERTISEMENT

tcs
TCS Nashik case: महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के कैंपस में कथित धर्मांतरण गिरोह के खुलासे से हड़कंप मचा हुआ है. इस मामले में अब सियासी पारा भी गरमा गया है. आरोप है कि कंपनी की एचआर (HR) एग्जीक्यूटिव निदा खान और 6 टीम लीडर्स मिलकर जूनियर महिला कर्मचारियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे.