देशभर में डॉक्टरों का बड़ा आतंकी नेटवर्क बेनकाब, अमोनियम नाइट्रेट सहित कई हथियार बरामद, पुलिस जांच में जुटी
देश के अलग-अलग हिस्सों में बीते हफ्ते चली सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई ने सभी को हैरान कर दिया. इस दौरान पुलिस ने कई डॉक्टर्स को आतंकवादी गतिविधियों के आरोप मे गिरफ्तार किया है. इनके पास से AK-47, अमोनियम नाइट्रेट और रैजीन जहर बनाने का सामान मिला है. एजेंसियां विदेशी कनेक्शन की जांच में जुटी हैं.
ADVERTISEMENT

Doctor Arrest Case
Doctor Arrest Case: देश के अलग अगल हिस्सों में बीते हफ्ते से चल रही सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई के बाद हुई गिरफ्तारियों ने सभी को चौंका दिया है. इस दौरान पुलिस ने व्हाइट-कॉलर आतंकवादी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. सुरक्षा एजेंसियों ने अलग-अलग मामलों में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े चार डॉक्टरों और उनके कई सहयोगियों को हिरासत में लिया है. उत्तर प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में कार्रवाई के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से 2,900 किलोग्राम (अमोनियम नाइट्रेट) विस्फोटक बनाने का सामान, राइफल, पिस्तौल और गोलियां बरामद की की गई हैं. वहीं, गुजरात से गिरफ्तारी किए गए एक संदिग्ध से घातक रैजीन जहर बनाने का सामन और हथियार मिले हैं. हालांकि, एजेंसियों ने अभी तक दोनों गिरफ्तारियां के बीच संबंध होने की पुष्टि नहीं की है.