Tesla Model Y भारत में हुई लॉन्च, लेकिन अमेरिका से करीब दोगुनी है कीमत, जानिए क्यों

टेस्ला ने आखिरकार भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार Model Y को लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹59.89 लाख (एक्स-शोरूम, मुंबई) है. यह कार दो वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी बुकिंग मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम में शुरू हो गई है.

ADVERTISEMENT

Tesla Model Y
Tesla Model Y
Google CTA

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने आखिरकार भारतीय बाजार में कदम रख दिया है. कंपनी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अपना पहला शोरूम खोलते हुए Model Y को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मुंबई में ₹59.89 लाख रखी गई है.