Thailand PM Suspended: थाईलैंड की 38 साल की PM ने कंबोडियाई नेता को कहा 'अंकल', हो गया बवाल

थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा को लीक कॉल और कंबोडिया विवाद के चलते पद से निलंबित कर दिया गया है. संवैधानिक अदालत का बड़ा फैसला.

ADVERTISEMENT

Thailand PM suspended, Paetongtarn Shinawatra suspended, Thailand Cambodia border dispute, Thai politics crisis, leaked call controversy
तस्वीर: PM Paetongtarn Shinawatra (Photo: X/@ingshin)
google news

थाईलैंड की राजनीति एक बार फिर उथल-पुथल से गुजर रही है. देश की संवैधानिक अदालत ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा (38) को उनके पद से निलंबित कर दिया है. यह निलंबन एक लीक हुई फोन कॉल और कंबोडिया सीमा विवाद से जुड़े घटनाक्रमों के चलते हुआ है. अदालत ने 7-2 के बहुमत से यह फैसला सुनाया कि प्रधानमंत्री 1 जुलाई से अपने कर्तव्यों से अलग रहेंगी, जब तक कि अंतिम निर्णय नहीं आ जाता.