तमिलनाडु चुनाव से पहले बड़ा दांव! विजय को BJP का ऑफर - 80 सीटें और डिप्टी CM पद

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले बीजेपी और अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK के बीच गठबंधन की चर्चा तेज है. रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी ने विजय को 80 सीटें और डिप्टी CM पद का प्रस्ताव दिया है. हालांकि मुख्यमंत्री पद को लेकर बातचीत में अभी भी सहमति नहीं बन पाई है.

ADVERTISEMENT

Tamil Nadu Election 2026
Tamil Nadu Election 2026
google news

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्टी कड़गम (TVK) और बीजेपी के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है.