Charchit Chehra: संगीता या तृषा..थलापति विजय के लिए मां शोभा की नजर में कौन परफेक्ट?

विजय की जीत के बाद टीवी का कैमरा मां शोभा के सामने था. 47 सेकंड तक माइक लेकर रिपोर्टर मां के रिएक्शन का इंतजार करता रहा. मां इतना ही बोल पाई मैं बहुत खुश हूं. मां और कुछ बोल नहीं पाईं तो पिता चंद्रशेखर ने माइक संभाल लिया.

ADVERTISEMENT

थलापति विजय
थलापति विजय
Google CTA

50 साल की उम्र पार करने वाले थलापति विजय राजनीति में आए लेकिन ये इत्तेफाक नहीं था. अब सब जान रहे हैं कि बहुत कुछ पहले ऐसा हुआ जो विजय को राजनीति की ओर धकेलते. इत्तेफाक तो वो थे जो उनकी फिल्मों में हुए. 2005 में विजय की आसिन के साथ फिल्म आई थी शिवकाशी. फिल्म पॉलिटिकल थी. उस फिल्म में विजय हीरो थे और उनकी मां शोभा चंद्रशेखर प्ले बैक सिंगर. उन्होंने बेटे के लिए जो गाना गया वही इत्तेफाक बनकर विजय की लाइफ में हकीकत बन गया.