Shesh Bharat: 35 साल पुरानी दोस्ती, एक बयान और फिर गिरफ्तारी... CM थलपति विजय और उदयनिधि की दोस्ती दुश्मनी में क्यों बदली? जानिए पूरी कहानी

Thalapathy Vijay and Udhayanidhi News: तमिलनाडु की राजनीति में दोस्ती अब खुली दुश्मनी में बदल चुकी है. कभी साथ पढ़ने और फिल्मों में साथ काम करने वाले मुख्यमंत्री थलपति विजय और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन अब आमने-सामने हैं. उदयनिधि की गिरफ्तारी के बाद करुणानिधि-जयललिता दौर जैसी सियासी टक्कर की चर्चा तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

 विजय-उदयनिधि की इतनी पुरानी दोस्ती कैसे टूटी?
विजय-उदयनिधि की इतनी पुरानी दोस्ती कैसे टूटी?
Google CTA

Thalapathy Vijay and Udhayanidhi Controversy: तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर इतिहास खुद को दोहराता दिख रहा है. कभी एक-दूसरे की फिल्मों पर ताली बजाने वाले और एक ही कॉलेज के गलियारों में साथ घूमने वाले दो जिगरी दोस्त आज एक-दूसरे के कड़े राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी बन चुके हैं. मुख्यमंत्री थलपति विजय के आदेश पर विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी ने राज्य के लोगों को एम. करुणानिधि और जे. जयललिता के उस दौर की याद दिला दी है, जब सत्ता के गलियारों से विरोधियों को सीधे जेल भेजा जाता था. फिल्मों में 'थलापति' बनकर कानून का राज कायम करने वाले विजय ने राजनीति के मैदान में उतरते ही अपना सख्त थलापति अवतार दिखा दिया है.