जनगणना 2026 में बदल गई 'परिवार' की परिभाषा.... दो पत्नियों से लेकर साथ रहने वाले दोस्तों तक, जानें क्या हैं नए नियम
जनगणना में कुछ नए नियमों लाए गए है. जो परिवार के परिभाषा को बदल रहा है. इस नियम तहत अब परिवार में साथ रहने वाले दोस्त और नौकर भी सदस्य माने जा सकते हैं.
ADVERTISEMENT

जनगणना 2026
भारत में होने वाली अगली जनगणना सिर्फ सिरों की गिनती भर नहीं होगी बल्कि यह हमारे बदलते समाज का एक आईना भी बनने वाली है. इस बार जनगणना के डिजिटल फॉर्म में शामिल 34 सवाल कुछ ऐसे हैं, जो आपकी पर्सनल लाइफ, रसोई और यहां तक कि आपके रिश्तों की पारंपरिक परिभाषा को भी चुनौती दे सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस बार परिवार शब्द के मायने सरकार की नजर में कैसे बदल गए हैं.
