पाकिस्तान में मची खलबली, आधी रात को पीसी कर बोले सूचना मंत्री- भारत अटैक करने वाला है 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत के कड़े रुख को देखते हुए पाकिस्तान में घबराहट का माहौल है. इसी वजह से पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

ADVERTISEMENT

Pakistan
Pakistan
Google CTA

Pakistan Minister Ataullah Tarar Statement: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत के कड़े रुख को देखते हुए पाकिस्तान में घबराहट का माहौल है. इसी वजह से पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उन्हें खुफिया सूत्रों से ऐसी जानकारी मिली है जिससे लगता है कि भारत अगले 24 से 36 घंटों में सैन्य हमला कर सकता है.