कर्नाटक की विधानसभा ऐसे हो गई आंबेडकर..आंबेडकर..आंबेडकर..आंबेडकर...तस्वीर वायरल

कर्नाटक विधानसभा में सत्ता पक्ष के कांग्रेस विधायकों ने ऐसा प्रोटेस्ट किया जिसकी टक्कर का कुछ नहीं मिलेगा. विधानसभा चल रही थी. कुछेक को छोड़कर ज्यादातर कांग्रेस विधायक अपनी-अपनी सीटों पर नहीं थे. उनकी सीट पर था बाबा सहेब आंबेडकर.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

अमित शाह के भाषण से संविधान बनाने वाले बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान हुआ या सम्मान, इस पर खूब बहस हो रही है. पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी के बीच एकदम सीधी लड़ाई हो रही है. संसद के अंदर, संसद के बाहर, दिल्ली से लेकर मुंबई तक, असम से लेकर कर्नाटक का बवाल मचा है. बीजेपी ने सारा जोर इस पर लगा दिया कि अमित शाह ने कुछ नहीं किया.