tirupati laddu controversy : डिप्टी CM पवन कल्याण को एक्टर प्रकाश राज ने दी नसीहत, शुरू हुई जुबानी जंग

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के बड़े कलाकार प्रकाश राज भले ही राजनीति से दूर रहें पर राजनीति पर अपना रिएक्शन देने से पीछे नहीं हटते हैं. वे पीएम मोदी के बड़े क्रिटिक हैं.

ADVERTISEMENT

prakash raj, pawan kalyan
प्रकाश राज, पवन कल्याण
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सनातन धर्म पर पवन कल्याण और प्रकाश राज में तेलुगू में शुरू हो गई जुबानी जंग.

point

प्रकाश राज ने पवन कल्याण से कहा- ये उस राज्य में हुआ है जहां आप उपमुख्यमंत्री हैं.

तिरुपति बालाजी के पवित्र प्रसाद 'श्रीवारी' लड्‌डू के घी में मिलावट को लेकर बीजेपी और विपक्ष आमने-सामने होते दिख रहा है. इस पूरे में मामले में जब एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण कूदे तो एक्टर प्रकाश राज भी पीछे कहां रहने वाले थे. उन्होंने भी पवन कल्याण के महाशुद्धि-पश्चाताप के लिए 11 दिन के उपवास पर सोशल मीडिया X पर नसीहत दे दी. प्रकाश राज ने कहा कि डियर पवन कल्याण, ये उस राज्य में हुआ है जहां आप उपमुख्यमंत्री हैं. प्लीज जांच कीजिए, दोषियों को ढूंढिए और कड़ी कार्रवाई कीजिए. इस मुद्दे को सेंसेशनल क्यों बना रहे हैं?