पश्चिम बंगाल की सियासत में अंदरखाने हो रहा बड़ा 'खेला'... तो अब क्या टूट जाएगी ममता की TMC?
TMC Internal Conflict: पश्चिम बंगाल की राजनीति में TMC के भीतर बढ़ती नाराजगी और अंदरूनी कलह को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. काकोली घोष दस्तीदार के इस्तीफे, कल्याण बनर्जी पर लगाए गए आरोप, ममता बनर्जी की अहम बैठक में बड़ी संख्या में विधायकों की गैरमौजूदगी और बीजेपी के दावों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. क्या TMC में सबकुछ ठीक है या पार्टी के भीतर कोई बड़ा 'खेला' चल रहा है?
ADVERTISEMENT

TMC Crisis West Bengal
4 मई के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीतिक गलियारों में बस एक ही बात की चर्चा हो रही है कि, 'ममता बनर्जी की पार्टी TMC में सबकुछ ठीक नहीं है और पार्टी जल्द ही टूट भी सकती है...'. इन चर्चाओं को और हवा तब मिली जब TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने संगठन में अपनी सभी पदों से इस्तीफा दे दिया और साथ ही कल्याणा बनर्जी पर कई गंभीर आरोप लगा दिए. अब इसी बीच रविवार(31 मई) को भी बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जहां ममता बनर्जी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में 80 में से सिर्फ 20 विधायक पहुंचे. जैसे ही यह खबर बाहर आई हलचल तेज हो गई, हालांकि पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने मामले का संभाला लेकिन चर्चाएं अपने चरम पर है. इससे पहले बीजेपी सांसद ने TMC के कई सांसद और विधायक के BJP में शामिल होने का दावा भी किया था. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.