बंगाल की सियासत में नया मोड़: फ्रीज हुआ पुराना निशान, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को भेजे 3 नए नाम
असली तृणमूल कांग्रेस के विवाद के बीच चुनाव आयोग द्वारा नाम और सिंबल फ्रीज किए जाने के बाद, ममता बनर्जी गुट ने अपने नाम और स्पोर्ट्स थीम से जुड़े तीन नए नामों व दो चुनाव चिह्नों के विकल्प EC को भेजे हैं.
ADVERTISEMENT

ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की राजनीति में 'असली तृणमूल कांग्रेस' को लेकर चल रही वर्चस्व की जंग अब एक बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है. नाम और चुनाव चिह्न (सिंबल) दोनों के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग (EC) की अंतरिम रोक के बाद ममता बनर्जी गुट ने अपनी नई पहचान गढ़ने की तैयारी तेज कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी खेमे ने चुनाव आयोग को तीन नए नामों की लिस्ट सौंपी है, और इन तीनों ही विकल्पों में खास बात यह है कि 'तृणमूल कांग्रेस' के साथ-साथ 'ममता बनर्जी' का नाम भी शामिल किया गया है.
