ओम बिरला से मिलने के बाद काकोली घोष का ऐलान- '20 TMC सांसद अलग पार्टी में कर रहे विलय, NDA के साथ करेंगे काम'

बंगाल में बड़ा खेला... दिल्ली में BJP मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे TMC के बागी सांसद. सायेनी घोष, काकोली घोष, सुदीप बंद्योपाध्याय, शताब्दी रॉय समेत कई दिग्गज शामिल. अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर को लिखा पत्र, शुभेंदु अधिकारी बोले- जो सनातन को गाली देता है, उसका राज ज्यादा दिन तक नहीं चलता.

ADVERTISEMENT

NewsTak
विधायकों के बाद अब 20 सांसदों ने चुनी अलग राह.
Google CTA

पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने के बाद TMC की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. पहले 58 से ज्यादा विधायकों ने पार्टी से बगावत कर अपना एक अलग समानांतर विधायी ब्लॉक (Parallel Legislative Bloc) बना लिया. अब 14 जून को TMC सांसद सयानी घोष, सुदीप बंदोपाध्याय, माला रॉय, शताब्दी रॉय, काकोली घोष, प्रसून बनर्जी, अरूप चक्रवर्ती समेत 10 से ज्यादा सांसद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के दिल्ली स्थित घर पहुंच गए.