TMC के बागी सांसदों ने NCPI में विलय के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ले रहे कानूनी राय, अब आगे क्या होगा?
TMC Rebel MPs: TMC के 20 बागी सांसदों के NCPI में विलय के बाद मामला अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के पास पहुंच गया है. दल-बदल विरोधी कानून, 10वीं अनुसूची और कानूनी प्रक्रिया के बीच लोकसभा सचिवालय विशेषज्ञों की राय ले रहा है. जानिए बागी सांसदों को मान्यता मिलने की प्रक्रिया, संभावित अड़चनें और आगे संसद में क्या बदल सकता है.
ADVERTISEMENT

TMC Rebel MPs
पश्चिम बंगाल की राजनीति में जब से ममता बनर्जी और उनकी पार्टी TMC चुनाव हारी है, तब से वहां उठा-पटक जारी है. इसी बीच पार्टी के 28 सांसदों में से 20 सांसदों ने झटका देते हुए NCPI में विलय का ऐलान कर दिया. लेकिन यह मामला जितना आसान दिखता है, उतना है नहीं. विलय से पैदा हुई संवैधानिक और कानूनी सवालों से पार पाने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कानूनी राय ले रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा सचिवालय इसकी प्रक्रिया कर रहा है और इसके लिए एक आंतरिक समिति बनाई गई है जिसमें कानूनी विशेषज्ञ भी है. आइए विस्तार से जानते हैं क्या हो सकती है अड़चन, कब तक पूरी होगी प्रक्रिया और फिर आगे क्या होगा.