उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भयानक हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 35 में 28 लोगों की मौत

Tragic Bus Accident in Almora: जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार पांडे ने बताया कि बस में लगभग 35 यात्री थे, और इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से घायलों को आगे के इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित करने की योजना है.

ADVERTISEMENT

Almora_accident
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा बस हादसा हुआ है, जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई है.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसे में यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई

point

घटना अल्मोड़ा के थाना सल्ट क्षेत्र के मर्चुला इलाके के पास हुई, बस में करीब 40 यात्री सवार थे

Tragic Bus Accident in Almora: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसे में यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई, जिसमें कई यात्रियों की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना अल्मोड़ा के थाना सल्ट क्षेत्र के मर्चुला इलाके के पास हुई. बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जो गढ़वाल से कुमाऊं की ओर जा रही थी. हादसे के बाद प्रशासन ने त्वरित राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है, हालांकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.