कपल ने ट्रेन के केबिन को बना दिया हनीमून सुइट, VIDEO वायरल होने के बाद रेलवे ने लिया बड़ा एक्शन

Train honeymoon suite viral video: नांदेड़-मुंबई नंदीग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी केबिन को हनीमून सुइट की तरह सजाने का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे हरकत में आ गया. बिना अनुमति बाहरी डेकोरेटर की एंट्री को सुरक्षा में बड़ी चूक मानते हुए संबंधित अधिकारी को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी गई है.

ADVERTISEMENT

ट्रेन में हनीमून सुइट मामले में बड़ा एक्शन
ट्रेन में हनीमून सुइट मामले में बड़ा एक्शन
Google CTA

Train AC coach decoration honeymoon suite viral video: नांदेड़-मुंबई नंदीग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी डिब्बे से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. ट्रेन के एक केबिन को बिना किसी आधिकारिक अनुमति के निजी संस्था द्वारा सजाए जाने के बाद रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. इस पूरे मामले को सुरक्षा में एक गंभीर चूक मानते हुए रेलवे ने ड्यूटी पर तैनात चीफ टिकट इंस्पेक्टर गिरीश कुमार को सस्पेंड कर दिया है. वहीं इस घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है. रेलवे का कहना है कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद जिम्मेदार लोगों पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.