ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला: रूसी तेल खरीदने की फिर मिली छूट, भारत समेत कई देशों को राहत
दुनिया भर में तेल की बढ़ती कीमतों और ईरान के साथ चल रहे तनाव को देखते हुए अमेरिका ने अपने फैसले को पलट दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल की खरीद पर लगी पाबंदी में 16 मई तक की अस्थायी छूट दे दी है.
ADVERTISEMENT

US allows Russian oil
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और वैश्विक तेल संकट के बीच अमेरिका ने अपने रुख में बड़ा बदलाव किया है. ट्रंप प्रशासन ने रूसी तेल खरीद पर एक बार फिर अस्थायी छूट देने का फैसला लिया है. यह फैसला ऐसे समय आया है जब दुनिया भर में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं और सप्लाई पर दबाव बढ़ता जा रहा है. यह फैसला इसलिए हैरान करने वाला है क्योंकि महज दो दिन पहले ही अमेरिकी ट्रेजरी ने संकेत दिए थे कि अब कोई छूट नहीं दी जाएगी.