ईरान पर अब तक के सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप के नए बयान ने पूरी दुनिया में मचाया हड़कंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन (Regime Change) को सबसे अच्छा विकल्प बताया है. अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में भारी सेना और युद्धपोत तैनात किए हैं, जिससे बड़े सैन्य हमले की आहट मिल रही है. हालांकि परमाणु बातचीत जारी है.

ADVERTISEMENT

trump
trump
google news

Iran Regime Change: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कह दिया है कि अगर ईरान में सत्ता बदलती है, तो यह सबसे बेहतर होगा. ट्रंप ने जानकारी दी कि अमेरिका ने खाड़ी देशों में अपनी सैन्य ताकत बढ़ा दी है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका किसी बड़े सैन्य ऑपरेशन की तैयारी में है.