'क्रैश हो जाएंगी तेल-गैस की कीमतें...', मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप ने कर दी ये नई भविष्यवाणी!
अमेरिका-ईरान तनाव के कारण $97 के पार पहुंचे कच्चे तेल के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि जंग में अमेरिका की जीत होते ही एनर्जी मार्केट क्रैश हो जाएगा. उनका कहना है कि इस जीत के बाद तेल और गैस की कीमतें तेजी से गिरकर 2 डॉलर प्रति गैलन से भी नीचे आ जाएंगी.
ADVERTISEMENT

डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका और ईरान के बीच गहराता तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, जिसका सीधा असर ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर दिख रहा है. मिडिल ईस्ट में मचे इस घमासान के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस के दाम लगातार उछल रहे हैं, जिससे दुनियाभर में महंगाई बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है. ब्रांड क्रूड का भाव $97 प्रति बैरल यानी 9,173.35 रुपये के पार पहुंच चुका है.
