"ट्रंप का असली चेहरा सामने आया!" ईरान पर हमले के बाद अमेरिका को लेकर रूस ने दिया बड़ा बयान

अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़ा सैन्य हमला कर दिया है, जिससे तेहरान समेत कई शहर दहल गए. राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे सुरक्षा के लिए जरूरी बताया, जबकि रूस ने ट्रंप की कड़ी आलोचना करते हुए इसे उनका 'असली रंग' कहा है.

ADVERTISEMENT

Iran Attack
Iran Attack
google news

मिडिल ईस्ट में युद्ध की आग और भड़क गई है. शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर एक बड़ा सैन्य हमला शुरू कर दिया. राजधानी तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. खबर है कि यह हमला ईरान के परमाणु ठिकानों और सैन्य अड्डों को निशाना बनाकर किया गया है. इस सैन्य कार्रवाई के बाद रूस ने कड़ा रुख अपनाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी आलोचना की है.