20 मिनट का भाषण..बड़े संकेत,  ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में बताया ईरान पर अमेरिका का अगला प्लान क्या है!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम ईरान को परमाणु शक्ति बनने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि अमेरिका को अब मध्य-पूर्व के तेल की जरूरत नहीं है. ट्रंप ने अगले कुछ हफ्तों में ईरान पर सैन्य हमले तेज करने और उसके तेल ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

Trump
Trump
google news

मिडिल-ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम एक अहम संबोधन दिया. ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान के साथ फिलहाल कोई समझौता नहीं होगा और अमेरिका उसे किसी भी कीमत पर परमाणु हथियारों से लैस देश नहीं बनने देगा. अपने 20 मिनट के भाषण में ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई और तेज करने के संकेत दिए हैं.