ट्रंप ने फिर दिखाए तेवर, भारत से बातचीत पर बोले- 'जब तक मुद्दा हल नहीं..बातचीत भी नहीं'
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाचार एजेंसी ANI के सवाल पर ट्रंप ने सीधे शब्दों में भारत के साथ व्यापार वार्ता करने की बात से इनकार कर दिया.
ADVERTISEMENT

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से व्यापारिक बातचीत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जब तक इस टैरिफ का समाधान नहीं हो जाता तब तक भारत के साथ व्यापार वार्ता आगे नहीं बढ़ेगी.