'समझौता टूटा तो...', सीजफायर के बाद ट्रंप को ईरान पर क्यों आया गुस्सा, सीधे दे डाली ये आखिरी चेतावनी!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है कि यदि समझौता टूटा तो घातक सैन्य कार्रवाई होगी. उन्होंने साफ किया कि परमाणु कार्यक्रम रोकने और स्थायी समझौता होने तक अमेरिकी सेना और जहाज ईरान के पास तैनात रहेंगे. ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने की बात भी दोहराई है.

ADVERTISEMENT

US Iran tension
US Iran tension
google news

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. हाल ही में हुए अस्थायी सीजफायर के बावजूद दोनों देशों के बीच कड़वाहट कम होने का नाम नहीं ले रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मौजूदा डील में किसी भी तरह की गड़बड़ी हुई तो ईरान को ऐसी घातक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा जो उसने पहले कभी नहीं देखी होगी.