अब टू-व्हीलर के 'फिसलने' का डर होगा खत्म! हर बाइक में मिलेगा ABS फीचर, सरकार ला रही नया नियम

Two Wheeler ABS Rule: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) एक नई नोटिफिकेशन जारी करने वाला है. इसके तहत, जनवरी 2026 से भारत में बनने वाले सभी नए दोपहिया वाहनों - चाहे वह मोटरसाइकिल हो या स्कूटर- में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) देना जरूरी होगा.

ADVERTISEMENT

bike slipping
bike slipping
google news

Two Wheeler ABS Rule: सड़क पर दोपहिया वाहन चलाने वालों की सुरक्षा हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है. लेकिन अब सरकार इस पर एक अहम कदम उठाने जा रही है. देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए, सरकार जल्द ही सभी दोपहिया वाहनों में एक नए सुरक्षा फीचर को अनिवार्य करने की तैयारी में है.