Sona Chandi: Fed की सख्ती के बीच UBS का बड़ा दांव, $5,400 तक पहुंच सकता है सोना
यूबीएस ने फेड की सख्ती की आशंका के बीच भी सोने के लिए 2027 तक 5400 डॉलर का लक्ष्य रखा है. जानिए केंद्रीय बैंकों, कोषों और भारत पर इसका क्या असर हो सकता है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
शुक्रवार को सोना चढ़ा, लेकिन पूरे हफ्ते में 1.8 फीसदी फिसला
अमेरिका में कोर महंगाई बढ़ने से फेड पर सख्त रुख का दबाव
अगस्त में सोना आधारित कोषों में 18 अरब डॉलर की आमद हुई
सोने को लेकर इस समय बाजार में एक दिलचस्प स्थिति बन रही है. एक तरफ अमेरिका में महंगाई के ताजा आंकड़े फेडरल रिजर्व के लिए ब्याज दरों पर सख्त रुख बनाए रखने की वजह दे रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ UBS ने सोने पर बड़ा भरोसा जताते हुए सितंबर 2027 तक इसका लक्ष्य $5,400 प्रति औंस कर दिया है. मौजूदा स्तर के मुकाबले यह करीब 24 फीसदी ऊपर है.
