सूरत के उधना स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद वेस्टर्न रेलवे के GM का बड़ा बयान, लाठीचार्ज की खबरों को बताया भ्रामक
Western Railway GM statement on Udhna Incident: गुजरात के उधना रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद वेस्टर्न रेलवे के GM का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने लाठीचार्ज की खबरों को भ्रामक बताते हुए कहा कि आरपीएफ ने यात्रियों पर नहीं, बल्कि फेंसिंग पर डंडे चलाए थे. अफवाह के चलते मची अफरा-तफरी, वायरल वीडियो और रेलवे की सफाई- जानें पूरी घटना, कारण और आगे की तैयारी.
ADVERTISEMENT

वेस्टर्न रेलवे के GM ने उधना रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे पर दिया बड़ा बयान
गुजरात के सूरत स्थित उधना रेलवे स्टेशन पर 19 अप्रैल को हुई अफरा-तफरी और भगदड़ के मामले में वेस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक यानी GM ने स्थिति स्पष्ट की है. स्टेशन का दौरा करने पहुंचे जीएम ने मीडिया से बातचीत में लाठीचार्ज के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जबकि सोशल मीडिया और समाचार चैनलों पर प्रसारित वीडियो में पुलिस डंडे चलाती नजर आ रही है. विस्तार से जानिए GM ने क्या-कुछ कहा.