दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत 12 राज्यों में 32 यूनिवर्सिटी फर्जी, UGC ने विश्वविद्यालय के नामों की लिस्ट की जारी

UGC ने देश के 32 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित कर दिया है, जिनमें दिल्ली के सबसे ज्यादा 12 संस्थान शामिल हैं. इन संस्थानों की डिग्री सरकारी नौकरी या आगे की पढ़ाई के लिए मान्य नहीं होगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

UGC Fake University List 2026: देश में चल रही फर्जी यूनिवर्सिटीज पर UGC ने बड़ा एक्शन लिया है. देशभर में चली रही 32 यूनिवर्सिटी को UGC ने फर्जी घोषित किया है. आयोग ने साफ कहा है कि इन संस्थानों के पास पढ़ाने या डिग्री देने का कोई हक नहीं है. अगर कोई छात्र यहाँ से पढ़ाई करता है, तो उसकी डिग्री महज एक कागज का टुकड़ा होगी, जो न तो सरकारी नौकरी में काम आएगी और न ही आगे की पढ़ाई के लिए मान्य होगी.