फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने के आखिरी 4 दिन... नहीं हुआ करेक्शन तो देने पड़ेंगे इतने पैसे!
Aadhaar Update: UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट के लिए कई बार डेडलाइन बढ़ाई है. पहले इसे 14 मार्च से 14 जून, फिर 14 सितंबर और अब 14 दिसंबर 2024 तक बढ़ाया गया. लेकिन इस बार इसे और आगे बढ़ाने की संभावना काफी कम है.
ADVERTISEMENT

Aadhaar Card Update
Aadhar Card Update Last Date: आधार कार्ड (Aadhaar Card) धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है. UIDAI (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने आधार अपडेट को लेकर आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2024 फाइनल की है. इस डेट के बाद free सर्विस खत्म कर दी जाएगी. इसलिए अगर आपने अब तक अपना आधार अपडेट नहीं कराया है, तो यह काम जल्द से जल्द निपटा लें.